Bikaner Bikaner District Rajasthan

एमएसएमई इकाइयों के लिए आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 शुरू

एमएसएमई इकाइयों के लिए आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 शुरू
बीकानेर। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि वर्तमान में युद्ध जैसे हालातों के बीच देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा एमएसएमई इकाइयों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा निजी एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों में “आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0” शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कारोबारी को पिछले वित्त वर्ष में उपयोग की गई अधिकतम नकद साख सीमा का 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऋण पांच वर्षों की अवधि में चुकाना होगा। योजना की विशेषता बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष में उद्यमियों को केवल ब्याज का भुगतान करना होगा, जबकि शेष चार वर्षों में किश्तों के माध्यम से ऋण राशि जमा करवाई जाएगी। इससे एमएसएमई इकाइयों को आर्थिक संकट से उबरने और व्यवसाय को गति देने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *