Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला पतंजलि योग समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Screenshot

महिला पतंजलि योग समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। महिला पतंजलि योग समिति राजस्थान द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर एवं सह राज्य प्रभारी विजय लक्ष्मी के सानिध्य में आयोजित हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज को योग, यज्ञ, भारतीय संस्कृति एवं स्वदेशी की भावना से जोड़ना तथा भारतीय शिक्षा पद्धति के प्रचार-प्रसार में महिलाओं की विशेष भूमिका को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में राजस्थान के 41 जिलों से 200 से अधिक महिला प्रतिनिधियों, योग शिक्षिकाओं एवं योग साधिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सुनीता गुर्जर ने संगठन को मजबूत करने, सेवा प्रकल्पों का विस्तार करने एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *