Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

विश्व संग्रहालय दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

विश्व संग्रहालय दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
बीकानेर। गंगा राजकीय संग्रहालय के तत्वावधान में विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर “पुरातत्व एवं संग्रहालय के विकास में जन सहभागिता” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन संग्रहालय परिसर में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता राकेश शर्मा ने की, जबकि विजय खत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राकेश शर्मा ने कहा कि संग्रहालय हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के जीवंत केंद्र हैं, जिनके माध्यम से नई पीढ़ी को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का कार्य होता है। विजय खत्री ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी से संग्रहालयों को और अधिक जीवंत एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। संगोष्ठी में वक्ताओं ने पुरातत्व एवं संग्रहालयों के संरक्षण, संवर्धन तथा इनके विकास में जन सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संग्रहालय से जुड़े अधिकारियों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *