Bikaner Bikaner District Rajasthan

पारिवारिक मूल्यों का दिया संदेश

पारिवारिक मूल्यों का दिया संदेश
बीकानेर। करुणा टीम, स्काउट एवं गाइड तथा शाला परिवार के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस उत्साह एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिवार की महत्ता, आपसी प्रेम और संस्कारों पर विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर रमेश कुमार मोदी ने कहा कि परिवार ही व्यक्ति को प्रेम, संस्कार, अनुशासन और सहयोग की सीख देता है। परिवार समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, जहां से व्यक्ति के व्यक्तित्व और मूल्यों का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों के बीच संवाद और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में परिवार दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान हनुमान छींपा, सौरभ बजाज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी ने पारिवारिक एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *