

12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत: मानसी उपाध्याय का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बीकानेर। पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 3 का केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2026 की कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत के परिणामस्वरूप विज्ञान वर्ग में छात्राओं कौशल्या एवं हार्दिका जोशी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियांशु रंजन ने 94 प्रतिशत तथा निशिता बाजपेयी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वाणिज्य वर्ग में मानसी छींपा एवं मानसी उपाध्याय ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के परीक्षा परिणाम में 4 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 8 विद्यार्थियों के अंक 85 से 90 प्रतिशत के मध्य तथा 11 विद्यार्थियों के अंक 75 से 85 प्रतिशत के मध्य रहे। उल्लेखनीय है कि सभी विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
