Bikaner Bikaner District Rajasthan

महाश्रमणोस्तु मंगलम् भक्ति संध्या का आयोजन

महाश्रमणोस्तु मंगलम् भक्ति संध्या का आयोजन
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आचार्य महाश्रमण के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में महाश्रमणोस्तु मंगलम् भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिया पारख द्वारा मंगलाचरण गीत से हुई। इस अवसर पर एकता पुगलिया, राजेंद्र बोथरा, संगीत बोथरा एवं टीम द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किए गए। ललित राखेचा ने कहा कि गुरु भक्ति का यह अवसर सभी के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला है। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक रामलाल सूरज देवी रांका चौरिटेबल ट्रस्ट रहे। इस दौरान दर्शन चौपड़ा ने गुरुदेव की महिमा, त्याग, तप एवं आध्यात्मिक संदेशों से ओत-प्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *