Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी

महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी
बीकानेर। घुमंतू कार्य संयोजक राजेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को उनके शारीरिक, मानसिक एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आज की महती आवश्यकता है। घुमंतू बीकानेर महानगर महिला प्रमुख डॉ. अर्पिता गुप्ता ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न जटिलताओं पर प्रकाश डालते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता को आवश्यक बताया। शिविर में महिला सहयोगी नीति शर्मा एवं स्नेहा शर्मा ने महिलाओं को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर सुनील जागा ने बताया कि समिति द्वारा क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे तथा बस्तियों में बाल संस्कार केंद्रों का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *