Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर की तान्या सामसुखा बनी ऑल इंडिया टॉपर

बीकानेर की तान्या सामसुखा बनी ऑल इंडिया टॉपर
बीकानेर। शहर की होनहार छात्रा तान्या सामसुखा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर 99.80 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया टॉपर बनकर बीकानेर का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद परिवार एवं शहरवासियों में खुशी का माहौल है। तान्या की इस शानदार सफलता पर मोहन सुराणा, कुणाल कोचर, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, जतिन सहल, अमित चोपड़ा एवं सुशील शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तान्या ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है, जो पूरे बीकानेर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि तान्या की यह उपलब्धि प्रदेश और देशभर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *