Bikaner Bikaner District Rajasthan

तपसी छोटी जल मंदिर का हुआ लोकार्पण

तपसी छोटी जल मंदिर का हुआ लोकार्पण
बीकानेर। जेठानंद व्यास ने पीएमश्री सार्दुल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में नवनिर्मित “तपसी छोटी जल मंदिर” का लोकार्पण किया। यह जल मंदिर स्वर्गीय मोतीलाल हर्ष, नंदलाल जोशी-भंवरी देवी जोशी तथा तिलकधारी जोशी-पुष्पादेवी जोशी की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा बनवाया गया है। विमर्शानंद गिरि एवं जुगल किशोर ओझा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में विधायक व्यास ने कहा कि दानदाताओं ने अपने परिजनों की स्मृति में अत्यंत पुनीत कार्य किया है। वहीं विमर्शानंद गिरि ने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इस अवसर पर बृज गोपाल जोशी, राजेन्द्र जोशी, हीरालाल हर्ष, शिवकुमार रंगा एवं विजय कुमार हर्ष ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में राजाराम स्वर्णकार, दिनेश चूरा, सुभाष जोशी, शंशाक शेखर जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *