Bikaner Bikaner District Rajasthan

ड्राईपोर्ट निर्माण की राह हुई साफ, उद्योग जगत में खुशी की लहर

ड्राईपोर्ट निर्माण की राह हुई साफ, उद्योग जगत में खुशी की लहर
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से पिछले 18 वर्षों से की जा रही ड्राईपोर्ट की मांग अब साकार होती नजर आ रही है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व बजट में घोषणा किए जाने के बावजूद लंबे समय से इसकी क्रियान्विति नहीं हो पा रही थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सकारात्मक प्रयासों से अब बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा रीको को भूमि आवंटित कर दी गई है। संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बीकानेर में लॉजिस्टिक्स और व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ड्राईपोर्ट निर्माण की राह अब साफ हो गई है। उन्होंने बताया कि बीडीए द्वारा जोड़बीड़ आवासीय योजना के समीप ड्राईपोर्ट के लिए रीको को 65.09 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। संघ के सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि ड्राईपोर्ट बनने से लघु उद्योगों को अपने उत्पाद बिना किसी मध्यस्थता के सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इस अवसर पर कन्हैयालाल बोथरा, नरेश मित्तल, पारस डागा, श्यामसुंदर सोनी, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन, राजीव शर्मा, अरविंद चौधरी, विजय चांडक, मनीष सिपाणी, राजेश झंवर, मोहित करनानी एवं पिंटू राठी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *