Bikaner Bikaner District Rajasthan

ICSI ने आयोजित किया करियर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी प्रोफेशनल कोर्सेज की जानकारी

ICSI ने आयोजित किया करियर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी प्रोफेशनल कोर्सेज की जानकारी
बीकानेर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा संचालित करियर जागरूकता अभियान के तहत शहर के सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज एवं आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पेशेवर पाठ्यक्रमों, विशेष रूप से कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स एवं आधुनिक करियर अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीएस खुशबू कोठारी, मालिका सप्रा, दीपिन चौहान एवं वैशाली चांडक ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। खुशबू कोठारी ने कंपनी सेक्रेटरी पाठ्यक्रम की संरचना, प्रवेश प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बदलते समय में प्रोफेशनल कोर्सेज के महत्व और कॉर्पोरेट सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। करियर काउंसलर मालिका सप्रा ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन एवं कौशल विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *