Bikaner Bikaner District Rajasthan

केसरिया हनुमान मंदिर में 21 औषधियों से हुआ अभिषेक

केसरिया हनुमान मंदिर में 21 औषधियों से हुआ अभिषेक
बीकानेर। केसरिया हनुमान मंदिर में चल रहे स्थापना महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान जी का 21 औषधियों से पवित्र स्नान करवाया गया, जिसके पश्चात दूध से अभिषेक किया गया। मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं मंगलमय जीवन की कामना की। धार्मिक वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। अनुष्ठान पंडित सुरेश पुरोहित, अश्विनी जोशी, गौरी शंकर चूरा, विश्वनाथ पुरोहित एवं मनोज आचार्य द्वारा विधि-विधान से संपन्न करवाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *