

एसडीएम जिला अस्पताल में बनेगा नवीन शिशुरोग वार्ड व पीडियाट्रिक आईसीयू
बीकानेर। एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल को शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026-27 के तहत अस्पताल में नवीन शिशुरोग वार्ड एवं पीडियाट्रिक आईसीयू के निर्माण हेतु 3 करोड़ 30 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत राशि में से 1 करोड़ 80 लाख रुपये सिविल कार्यों के लिए तथा 1 करोड़ 50 लाख रुपये अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद हेतु स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही शिशुरोग आईसीयू के सुचारू संचालन के लिए सहायक आचार्य एवं सीनियर रेजिडेंट के दो-दो पद तथा नर्सिंग अधिकारियों के सात पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जॉब बेसिस पर वार्ड बॉय के सात पदों की स्वीकृति भी जारी की गई है। अस्पताल में नवीन सुविधाओं के शुरू होने से नवजात एवं बच्चों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी तथा गंभीर रूप से बीमार बच्चों के उपचार में भी बड़ी राहत मिलेगी।
