

‘तपसी छोटी जल मंदिर’ का 13 मई को होगा शुभारंभ
बीकानेर। शहर के मध्य स्थित कोटगेट के समीप पीएम श्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में तपसी छोटी परिवार द्वारा निर्मित “तपसी छोटी जल मंदिर” का शुभारंभ बुधवार 13 मई को किया जाएगा। परिवार के प्रमुख बृज गोपाल जोशी ने बताया कि आमजन को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस जल मंदिर का निर्माण करवाया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस जल मंदिर में एक साथ सैकड़ों लोग ठंडा पानी ग्रहण कर सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास होंगे। समारोह की अध्यक्षता महंत विमर्शानंद गिरी करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगल किशोर ओझा उपस्थित रहेंगे। तपसी छोटी परिवार ने शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की है।
