Bikaner Bikaner District Rajasthan

पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना जारी, सोलर प्लांटों के प्रभावों पर मंथन की मांग

पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना जारी, सोलर प्लांटों के प्रभावों पर मंथन की मांग
बीकानेर। पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना लगातार 298वें दिन भी जारी रहा, जबकि नोखा दईया में चल रहे धरने को 663 दिन पूरे हो गए। धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों ने सोलर प्लांटों के लाभ-हानि एवं पर्यावरणीय प्रभावों पर गंभीर मंथन की आवश्यकता जताई। धरने पर बैठे मोखराम धायल ने कहा कि सोलर प्लांटों से होने वाले फायदे और नुकसान का समग्र आंकलन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, आपदा, अकाल और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों के साथ यह भी विचार करना जरूरी है कि भविष्य में किसान अपनी जमीनों के मालिक बने रह पाएंगे या नहीं। इस दौरान सुगनाराम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धरने में गंगाबिशन सियाग, शिवदान मेघवाल, शान्तिलाल सेठिया, रामसिंह राहड़, हेतराम बिशनोई, ताहिर खान, कॉमरेड जेठाराम लाखूसर, सत्यनारायण कुलड़िया, कोडाराम भादू, लालूराम सारण, दानाराम कुम्हार, मूलचन्द खत्री, रामप्रताप वर्मा, मोहन सायच, मुरली प्रजापत, अब्दुल रहमान कोहरी, घेवरचंद भाटी, कल्याण सिंह, दुलाराम सारण, श्रवण सोलंकी, मेवाराम, हेतराम सीगड़ एवं रामकरण मेघवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *