

श्री केसरिया हनुमान मंदिर में सहस्त्र घटाभिषेक, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
बीकानेर। श्री केसरिया हनुमान मंदिर में वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सहस्त्र घटाभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। अभिषेक के दौरान भक्तों ने सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं मंगलमय जीवन की कामना की। यज्ञाचार्य सुरेश पुरोहित, विश्वनाथ पुरोहित एवं अन्य पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित केशव शुक्ला ने बताया कि वार्षिक उत्सव के तहत हनुमानजी का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया जाएगा।
