

कांग्रेस ने 80 वार्डों और 2 ग्राम पंचायतों में नियुक्त किए अध्यक्ष
बीकानेर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने शहर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शहर के 80 वार्डों तथा 2 ग्राम पंचायतों में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की है। बताया गया कि लंबे समय बाद संगठन की ओर से इस प्रकार की व्यापक संगठनात्मक कार्यवाही की गई है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने में वार्ड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि वार्ड अध्यक्षों को सम्मान एवं संगठन में उचित स्थान देते हुए उनकी सक्रियता और कार्यक्षमता के आधार पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आमजन से संवाद और अधिक प्रभावी होगा।
