Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर को भेंट किए नए उपकरण, पुराने संसाधनों का भी हुआ नवीनीकरण

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर को भेंट किए नए उपकरण, पुराने संसाधनों का भी हुआ नवीनीकरण
बीकानेर। सरस वेलफेयर सोसाइटी की प्रेरणा से जेपी ब्रोकर्स ग्रुप द्वारा पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नई ट्रॉलियां, स्टूल एवं अन्य आवश्यक उपकरण भेंट किए गए। साथ ही पुराने उपकरणों का नवीनीकरण भी करवाया गया। जयप्रकाश तावनिया ने ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. बी.एल. खजोटिया, सीएमओ डॉ. एल.के. कपिल एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक प्रतिनिधि शिव कुमार सारस्वत के सानिध्य में यह उपकरण अस्पताल को समर्पित किए। मनोज सारस्वत ने बताया कि सारस्वत समाज के भामाशाह आमजन हितार्थ समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भामाशाहों द्वारा ईएनटी अस्पताल में डीडीसी निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है। इस अवसर पर शिव दयाल गुरावा, बृजमोहन राजेरा, हनुमान राजेरा, हीरालाल बड़ाबास, किशन गुसाईसर, केदार तावनिया एवं वेदप्रकाश तावनिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *