Bikaner Bikaner District Rajasthan

मूंधड़ा ट्रस्ट की मेडिसिन विंग मानव सेवा का बनेगी प्रेरणास्रोत

मूंधड़ा ट्रस्ट की मेडिसिन विंग मानव सेवा का बनेगी प्रेरणास्रोत
बीकानेर। सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल द्वारा निर्मित की जा रही मेडिसिन विंग के अवलोकन के दौरान राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत चंद्रकांत सेठ ने कहा कि भामाशाह कन्हैयालाल मूंधड़ा एवं उनके परिजनों ने समाज के प्रति इतना बड़ा दान देकर चिकित्सा क्षेत्र के इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया है। उन्होंने ट्रस्ट की जनसेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह मेडिसिन विंग आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। मूंधड़ा ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा कि ट्रस्टियों की सोच हमेशा से यही रही है कि समाज से अर्जित धन को पुनः समाज के हित में लगाया जाए। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जनहित के कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इसे राज्य सरकार को समर्पित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. बी.सी. घीया, डॉ. वीर बहादुर सिंह, डॉ. संजय कोचर, डॉ. विजय टूड्वाल, मंजूर अली, विनोद जोशी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *