

बीकानेर की बेटी सुरभि रंगा को मिला पहला पेटेंट, “स्मार्ट मेडिकल ट्रांसपोर्ट कंटेनर” नवाचार से बढ़ाया शहर का मान
बीकानेर। बीकानेर के लिए गर्व का क्षण है कि शहर की प्रतिभाशाली छात्रा सुश्री सुरभि रंगा को भारतीय पेटेंट कार्यालय द्वारा उनके अभिनव आविष्कार “एक पोर्टेबल स्मार्ट मेडिकल ट्रांसपोर्ट कंटेनर और मॉनिटरिंग सिस्टम” के लिए पहला पेटेंट प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल रंगा परिवार बल्कि पूरे बीकानेर और इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ECB) का नाम गौरवान्वित हुआ है। सुरभि रंगा, मार्कंडेय रंगा की सुपुत्री हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर से बी.टेक की शिक्षा पूर्ण की और वर्तमान में आईआईटी मंडी से एम.टेक कर रही हैं। तकनीकी नवाचार और समाजहित में उपयोगी समाधान विकसित करने के प्रति उनकी लगन और समर्पण ने उन्हें यह विशेष उपलब्धि दिलाई है। उनके द्वारा विकसित “पोर्टेबल स्मार्ट मेडिकल ट्रांसपोर्ट कंटेनर और मॉनिटरिंग सिस्टम” चिकित्सा क्षेत्र में उपयोगी और आधुनिक तकनीक आधारित नवाचार माना जा रहा है, जो मरीजों एवं चिकित्सा सेवाओं के लिए सहायक सिद्ध होगा। सुरभि की इस सफलता पर रंगा परिवार, इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर परिवार तथा शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
