Bikaner Bikaner District Rajasthan

आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला

आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला
बीकानेर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए 3 से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा का समय 1 मई से आगामी आदेशों तक प्रातः 7:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों तथा जिला कलेक्टर निशांत जैन के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों को गर्मी के प्रकोप से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेय कर्मी प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और केंद्र की नियमित गतिविधियां पूर्ववत संचालित करते रहेंगे। प्रशासन के इस निर्णय से बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और सुरक्षित वातावरण में उनकी शिक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *