

पीबीएम अस्पताल के बाहर जल सेवा
बीकानेर। भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा पीबीएम हॉस्पिटल के मर्दाना अस्पताल गेट पर जल सेवा का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराकर गर्मी से राहत प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने इस सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। जल सेवा कार्यक्रम में भारत भूषण गुप्ता, कैलाश खरखोदिया, मदन शर्मा, दीपक पांडे, मेघराज चावला, प्रवीण चावला, रामचंद्र सोनी, साधना अग्रवाल, सुरेंद्र भाटिया और सुरेश महोबिया सहित अनेक गणमान्यजनों ने सहयोग प्रदान किया। इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज में परोपकार और मानवता का संदेश दिया गया तथा गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
