Bikaner Bikaner District India Rajasthan

टैरो कार्ड्स पर आधारित राशिफल (1 से 31 मई)

टैरो कार्ड्स पर आधारित राशिफल (1 से 31 मई)
टैरो कार्ड्स ऊर्जा और संभावनाओं के संकेत देते हैं। 1 से 31 मई के बीच का यह समय कई राशियों के लिए नए अवसर, आत्मचिंतन और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस अवधि में ग्रहों और परिस्थितियों की ऊर्जा आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन देने का काम करेगी। आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स के अनुसार यह समय आपके जीवन के विभिन्न पहलुओंकृकरियर, धन, रिश्ते और स्वास्थ्य के लिए क्या संकेत देता है।
मेष 
इस माह आप खुद को विचारों में उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन स्थिति उतनी जटिल नहीं है। नजरिया बदलते ही रास्ते साफ दिखने लगेंगे और आपके प्रयास रंग लाएँगे।
करियर/व्यवसाय: सीनियर्स की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य: भावनात्मक तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। पर्याप्त पानी पिएँ और मानसिक शांति बनाए रखें।
एंजल गाइडेंस: अपनी सीमाएँ तय करें और जरूरत पड़ने पर “ना” कहना सीखें।
वृषभ 
इस माह आपके कर्मों का सकारात्मक फल मिलने के संकेत हैं। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है।
करियर/व्यवसाय: प्रमोशन, ट्रांसफर या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ाएगी।
स्वास्थ्य: हल्की चोट या थकान की संभावना है, इसलिए सावधानी रखें। डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज न करें।
एंजल गाइडेंस: जल्दबाजी से बचें और सही समय का इंतजार करें।
मिथुन
इस माह पुरानी बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। बीते हुए को छोड़कर आगे बढ़ने पर ही बेहतर अवसर सामने आएँगे।
करियर/व्यवसाय: आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
स्वास्थ्य: ओवरथिंकिंग और गलत आदतों से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतुलन और सेल्फ-केयर पर ध्यान दें।
एंजल गाइडेंस: सकारात्मक सोच बनाए रखें और खुद को महत्व दें।
कर्क
इस माह आप अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। आपकी intuition आपको सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी।
करियर/व्यवसाय: प्रमोशन या पद में वृद्धि के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप सेविंग पर ध्यान देंगे।
स्वास्थ्य: छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
एंजल गाइडेंस: संतुलन बनाए रखें और अपने अंदर की आवाज़ पर भरोसा करें।
सिंह 
इस माह जिम्मेदारियाँ बढ़ी हुई रहेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाते नजर आएंगे। मेहनत का दबाव रहेगा, फिर भी संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
करियर/व्यवसाय: प्रमोशन या इंक्रीमेंट से संतोष मिलेगा। आपकी स्थिति मजबूत होती दिख रही है।
स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें।
एंजल गाइडेंस: शांति और समझदारी से काम लें। जरूरत पड़े तो समझौता करें।
कन्या
इस माह आत्मचिंतन का समय है। दूसरों को सलाह देने के साथ खुद पर भी काम करना जरूरी होगा।
करियर/व्यवसाय: सीनियर्स के साथ मतभेद हो सकते हैं। उनकी बातों को समझकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
स्वास्थ्य: तनाव और ओवरथिंकिंग से बचें। जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह लें।
एंजल गाइडेंस: धैर्य रखें और समझदारी से निर्णय लें।
तुला 
इस माह मन में उलझन और प्रतिस्पर्धा का दबाव रह सकता है। खुद को संतुलित रखना जरूरी होगा।
करियर/व्यवसाय: काम में प्रगति के अवसर मिलेंगे। यात्रा या ट्रेनिंग से लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य: सामान्य स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन छोटी चोट से सावधान रहें।
एंजल गाइडेंस: जल्दबाजी से बचें और अपनी बात रखना सीखें।
वृश्चिक 
इस माह अवसर मिलते हुए भी आप उनका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी होगा।
करियर/व्यवसाय: अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें। तभी सही परिणाम मिल पाएंगे।
स्वास्थ्य: छोटी-मोटी समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। नियमित देखभाल जरूरी है।
एंजल गाइडेंस: नई दिशा अपनाने से न डरें। बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
धनु 
इस माह आर्थिक पक्ष थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी।
करियर/व्यवसाय: मेहनत के अनुसार परिणाम थोड़ा कम महसूस हो सकता है। निरंतर प्रयास जारी रखें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। संतुलित दिनचर्या अपनाएँ।
एंजल गाइडेंस: लंबी अवधि के लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें।
मकर 
इस माह नए अवसर आपके लिए दरवाजे खोल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
करियर/व्यवसाय: जिम्मेदारी और मेहनत से सफलता मिलेगी। प्रमोशन या नई नौकरी के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
एंजल गाइडेंस: अवसरों को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
कुंभ 
इस माह नकारात्मक सोच से बचने की जरूरत है। खुद को सीमित न करें और संतुलन बनाए रखें।
करियर/व्यवसाय: बदलाव के संकेत हैं। धैर्य रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें।
स्वास्थ्य: लापरवाही से बचें और नियमित जांच कराते रहें।
एंजल गाइडेंस: सही समय का इंतजार करें, सब आपके पक्ष में होगा।
मीन 
इस माह नई शुरुआत और उम्मीद की ऊर्जा बनी रहेगी। आप खुद के विकास पर ध्यान देंगे।
करियर/व्यवसाय: सतर्क रहें और हर निर्णय सोच-समझकर लें।
स्वास्थ्य: सामान्य स्वास्थ्य रहेगा, हल्की परेशानी हो सकती है।
एंजल गाइडेंस: रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएंगे और नया कनेक्शन बन सकता है।
– राखी व्यास, टैरो कार्ड रीडर एवं रैकी हीलर
विरगो बी विग 407 लोअर खरोडी मालवाणी,
1 नम्बर फायर ब्रिगेड मलाड वेस्ट मुंबई 400095, https://www.youtube.com/@DivineRakhi03, Rakhi03httpshttps, 9702366302, 7715076926

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *