

27 अप्रैल को गौ सम्मान आह्वान अभियान: रैली निकाल सौंपा जाएगा ज्ञापन
बीकानेर। देशभर में 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बीकानेर जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले की सभी तहसीलों में गौभक्त एकत्रित होकर तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपेंगे। अभियान से जुड़े सरजूदास महाराज ने बताया कि इस दौरान मुख्य रूप से तीन मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा, जिनमें गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोसेवा मंत्रालय का गठन करने तथा गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग शामिल है। गौसेवक मनोज सेवग ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर एवं आसपास क्षेत्र के लोग 27 अप्रैल, सोमवार सुबह 10 बजे रतनबिहारी पार्क में एकत्रित होंगे। इसके बाद संकीर्तन करते हुए रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर शिव गहलोत, मिलन गहलोत, एडवोकेट विनोद शर्मा, सूरजप्रकाश राव, मोखराम धारणिया एवं अलका बिश्नोई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। आयोजन के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सारस्वत, ओंकारनाथ सिद्ध, श्रवण सिंह खारा, विजय सिंह भोजास, महेन्द्र किराड़ू, राजकुमार, मनोज माली, राजकुमारी पारीक, राघवसिंह सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में शामिल होकर गौसंरक्षण के इस प्रयास को सफल बनाने की अपील की है।
