Bikaner Bikaner District Rajasthan

फन्ना बाबू के निधन पर बीकानेर उद्योग संघ का कल दोपहर 2 बजे तक बंद का आह्वान

फन्ना बाबू के निधन पर बीकानेर उद्योग संघ का कल दोपहर 2 बजे तक बंद का आह्वान
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी फन्ना बाबू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद अवसर पर बीकानेर जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक बंद रखने का आह्वान किया। पचीसिया ने कहा कि फन्ना बाबू का निधन उद्योग जगत एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और व्यक्तित्व को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि बीकानेर जिला उद्योग संघ का पूरा परिवार इस दुखद समाचार से आहत है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। संघ से जुड़े किशन मूंधड़ा ने बताया कि फन्ना बाबू एक वरिष्ठ उद्योगपति, भामाशाह और समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाजसेवा और उद्योग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, श्यामसुंदर सोनी, कन्हैयालाल बोथरा, मनमोहन कल्याणी, मनीष नाहटा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *