Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, 200 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, 200 विद्यार्थियों ने लिया भाग
बीकानेर। वन विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर रियान इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक कला के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हरित भविष्य का संदेश प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उप वन संरक्षक लखन सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता को बढ़ावा देने के लिए मेडिटेशन सत्र का आयोजन भी किया गया। सहायक वन संरक्षक डॉ. पूजा पंचारिया ने पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने और छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रेंजर महावीर रुहिल, रोहित तथा डॉ. कपिल गोंबर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *