Bikaner Bikaner District Rajasthan

बार काउंसिल चुनाव को लेकर हलचल तेज, रंगा ने पेश किया विजन

बार काउंसिल चुनाव को लेकर हलचल तेज, रंगा ने पेश किया विजन
बीकानेर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 22 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी माहौल के बीच अधिवक्ता एडवोकेट लक्ष्मीकांत रंगा ने अपनी प्राथमिकताओं और विजन को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बार एवं बेंच की गरिमा की पुनर्स्थापना है। रंगा ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका प्रयास रहेगा कि अधिवक्ता समाज को मजबूत और संगठित बनाया जाए, जिससे न्याय व्यवस्था में उनकी भूमिका और प्रभाव को और सुदृढ़ किया जा सके। इस दौरान अनवर अली सैयद, संत नाथ योगी, ओम भादानी, ब्रजरतन व्यास, गिरिराज मोहता, अशोक व्यास, जितेंद्र श्रीमाली, महेश व्यास, नरेश आचार्य, नितेश हर्ष, पुष्पेंद्र चौधरी, महेंद्र जैन, विनोद शर्मा सहित अनेक गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे और उन्होंने रंगा के विचारों का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *