Bikaner Bikaner District Rajasthan

नगर स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मूर्तियों की स्थापना

नगर स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मूर्तियों की स्थापना
बीकानेर। बीकानेर के नगर स्थापना दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज चौराहा स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महान वीर शहीद अमरचंद बांठिया और बीरबल राम जीनगर की मूर्तियों की स्थापना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश सोनगरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि वेटरनरी कॉलेज के सेवानिवृत्त डीन डॉ. जे.एस. मेहता रहे। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बीकानेर के वरिष्ठ समाजसेवी, डूंगर कॉलेज के सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं ‘अमरचंद बांठिया स्मृति उपन्यास’ के लेखक धर्मचंद जैन का सुमतीलाल बांठिया, संतोष बांठिया एवं दिलीप बांठिया द्वारा साफा, शॉल, श्रीफल और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वहीं विजय कोचर का भी संतोष बांठिया द्वारा सम्मान किया गया। इस आयोजन के माध्यम से शहीदों के योगदान को याद करते हुए युवाओं में देशभक्ति और प्रेरणा का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *