Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में प्रदेश की पहली ओबीआरसी क्लिनिक का लोकार्पण

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में प्रदेश की पहली ओबीआरसी क्लिनिक का लोकार्पण
बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में प्रदेश की पहली अत्याधुनिक ऑर्थो बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर (ओबीआरसी) क्लिनिक का लोकार्पण किया गया। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस सुविधा से जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों सहित आम लोगों को आधुनिक और प्रभावी उपचार का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने इसे चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर डॉ. बी.सी. घीया ने कहा कि इस नई पद्धति के माध्यम से बीकानेर में चिकित्सा अनुसंधान और स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे खिलाड़ियों और आम मरीजों दोनों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और सहयोग के लिए मघाराम कुलरिया परिवार (सिलवास, नोखा), पुखराज सुथार, राजेश अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक अरविन्द भट्ट, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी तथा समाजसेवी मनोज सारस्वत का सम्मान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *