Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

शादजामी की स्मृति में बुधवार को कवि सम्मेलन आयोजित होगा


बीकानेर। बीकानेर के प्रसिद्ध शायर और हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हाफिज गुलाम रसूल शादजामी की पुण्यतिथि के अवसर पर जामी उर्दू अकादमी द्वारा बुधवार, 22 अप्रैल को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अलीमुद्दीन जामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में बीकानेर के हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी भाषा के विभिन्न रचनाकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शादजामी की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करना और साहित्य के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब करेंगे। कार्यक्रम में शहर के साहित्य प्रेमियों की भागीदारी रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *