Bikaner Bikaner District Rajasthan

गांजा सप्लायर गिरफ्तार

गांजा सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश (आईपीएस) तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निर्णायक अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृताधिकारी अनुज डाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक रतनाराम मय जाप्ता द्वारा थाना क्षेत्र के एक प्रकरण में वांछित अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के सप्लायर आरोपी जब्बार भूटड़ा पुत्र अनवर अली (उम्र लगभग 34 वर्ष), निवासी बड़ी मस्जिद के पास, भूटड़ा का बास, थाना सदर, जिला बीकानेर को उसके निवास स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई में संलिप्त था और उसकी तलाश की जा रही थी। फिलहाल प्रकरण में गहन अनुसंधान जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *