

एकता 96% अंक लाकर बढ़ाया मान
बीकानेर। सीबीएसई दसवीं के परिणामों में बीकानेर की एकता बिनानी का शानदार प्रदर्शन रहा। एकता ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एकता बिनानी ने अपने उत्कृष्ट परिणाम से अपने दादा-दादी प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी एवं सरोज बिनानी सहित पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर डॉ. नरसिंह बिनानी ने एकता का सम्मान करते हुए कहा कि यह सफलता उसकी लगन, कड़ी मेहनत, एकाग्रता और पढ़ाई के प्रति समर्पण का संयुक्त परिणाम है। परिवारजनों ने एकता की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
