

रक्तदाताओं का सम्मान, 12 वर्षों से जारी सेवा परंपरा
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बीकानेर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के अंतर्गत रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट जिला सचिव गाइड तरुण गोड रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ (स्काउट) जसवंत सिंह राजपुरोहित, रोवर लीडर डॉ. उमाकांत गुप्त, पूर्व मंडल सचिव देवआनंद पुरोहित, प्रो. के.के. खत्री एवं स्थानीय संघ सचिव भुवनेश्वर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक केसरी चंद सुथार ने बताया कि संस्था पिछले 12 वर्षों से निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। इस अवसर पर गत वर्ष स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का सम्मान कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मांगीलाल सुथार, गोविंद सुथार, प्रभुदयाल गहलोत, बनवारी छींपा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
