

व्यापार उद्योग मंडल की बैठक में सुझावों पर चर्चा
बीकानेर। व्यापार उद्योग मंडल द्वारा मंडल कार्यालय, मॉडर्न मार्केट में कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान रवि पुरोहित, कमल बोथरा, परविंदर सिंह राठौड़, दामोदरा महेश्वरी एवं रतन लाल सोमानी ने अपने-अपने सुझाव रखे। अध्यक्ष जुगल राठी ने अपने कार्यकाल में किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए सदस्यों का सहयोग एवं विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरेंद्र किराडू, प्रेम खंडेलवाल, जय किशन अग्रवाल, विजय कोचर सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष जुगल राठी एवं सचिव संजय जैन सांड ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
