

संकल्प समारोह में गूंजे महात्मा फुले के विचार
बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुले को महात्मा ऐसे ही नहीं कहा जाता, वाकई उस व्यक्ति ने शिक्षा और समाज सुधार की जो अलख जगाई, वह आज भी प्रासंगिक है। यह उद्गार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में आयोजित फुले समरसता संकल्प समारोह में व्यक्त किए। समारोह के मुख्य अतिथि मदन राठौड़ ने आयोजक समिति को ज्योतिबा फुले जयंती पर सर्वसमाज को एकत्र कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम के लिए साधुवाद दिया। संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस समारोह में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, विधायक जेठानन्द व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र कुमावत, भाजपा बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह तथा श्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का विशिष्ट आतिथ्य रहा। समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत ने की।
