

फुले जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बीकानेर। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में शहर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन सुजानदेसर गोचर भूमि में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मिलन गहलोत ने कहा कि महात्मा फुले के विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। आयोजकों ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में हेमंत कच्छावा, मुरली प्रजापत, अशोक कच्छावा, नरसिंह भाटी, संजय सांखला, प्रवीण गहलोत, सांवरलाल कच्छावा, मेघराज गहलोत, मनोज भाटी, अशोक भाटी और मूलचंद सुथार सहित कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाया।
