

कॉलेज बैच ने स्मार्ट टीवी भेंट किया, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के 37वें बैच (1995) के पूर्व विद्यार्थियों ने अपने बैच मीट के अवसर पर कॉलेज के बायोकेमिस्ट्री विभाग के लेक्चर थिएटर में स्मार्ट टीवी भेंट कर सराहनीय पहल की। यह भेंट मेडिकल विद्यार्थियों की पढ़ाई को और अधिक प्रभावी बनाने तथा डिजिटल युग के अनुरूप शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दी गई है। इस आधुनिक सुविधा से छात्रों को पढ़ाई के दौरान बेहतर विजुअल प्रेजेंटेशन और इंटरैक्टिव लर्निंग का लाभ मिलेगा। इस योगदान के पीछे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य की प्रेरणा और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्मार्ट टीवी भेंट करने के अवसर पर डॉ. सुशील फलोदिया, डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल, डॉ. जगदीश चंद्र कूकना तथा डॉ. आत्माराम छिम्पा उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जीनगर, डॉ. एनल महावर, डॉ. आर. के. व्यास, डॉ. योगिता सोनी, डॉ. मोहम्मद शकील एवं डॉ. अर्जुन भी मौजूद रहे। इस पहल को कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों ने सराहते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।
