

श्रीमाली समाज की महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
बीकानेर। धींगा गवर पूजन के अवसर पर श्रीमाली समाज की महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति एवं उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा में सुनीता देवी, रेनू, ज्ञानु, इंद्रा, सुशीला, लक्ष्मी, स्वाति, अपर्णा, डिम्पल, चेतना, दिव्या, नेहा, बंटी, जानवी, अनामिका, इशिता, युक्ति, दिशु, खुशी और गोलू सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई ब्रह्मपुरी चौक स्थित सुनीता गणेश दत्त श्रीमाली के निवास पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश स्थापित किए गए।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता गणगौर से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। गौरतलब है कि गणगौर पर्व राजस्थान की प्रमुख लोक परंपराओं में से एक है, जिसे विशेष रूप से महिलाओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसमें माता पार्वती (गौरी) और भगवान शिव की पूजा कर दांपत्य सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना की जाती है।
