

स्वर्णकार सभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चयन
बीकानेर। अखिल भारतीय मारवाड़ी मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा (ट्रस्ट), स्वर्णकार धर्मशाला हरिद्वार की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में विनोद कुमार सोनी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं रमेश कुमार सोनी को सचिव तथा गणेश लाल सहदेव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा हुकम चंद कान्टा, सत्यनारायण जौड़ा, चम्पाराम डांवर एवं शिव कुमार मांडण को अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में समाज के हितों को आगे बढ़ाने तथा संगठन को सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई।
