

गोचर क्षेत्र में पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा जारी
बीकानेर। सेवा योजना द्वारा सरह नथानिया गोचर क्षेत्र में गायों सहित अन्य पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए जल सेवा का कार्य किया जा रहा है। राजकुमार व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि गोचर के अंदरूनी इलाके में जंगलेश्वर महादेव मंदिर तथा उससे लगभग एक किलोमीटर आगे रोई में बनी खेलियों में पानी भरा गया, जिससे वहां विचरण करने वाले पशु-पक्षियों को राहत मिल रही है। इस सेवा कार्य में छोटूलाल चुरा, अजीत सिंह, संतोष किराडू एवं मुकेश जोशी का विशेष सहयोग रहा।
