Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

सृष्टि पर्व पर थानवी का नागरिक अभिनंदन

सृष्टि पर्व पर थानवी का नागरिक अभिनंदन
बीकानेर। साझी विरासत, बीकानेर के तत्वावधान में शिवकुमार थानवी के सृष्टिपर्व के अवसर पर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी ने की। समारोह के मुख्य अतिथि सुनील पुरोहित तथा विशिष्ट अतिथि युवा एडवोकेट खुशालचंद जोशी रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने थानवी के सामाजिक, शैक्षिक एवं युवाओं के प्रति किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने कहा कि थानवी ने प्रेरणा और प्रतिबद्धता को अपने सामाजिक कार्यों की आधारशिला बनाया है। वहीं खुशालचंद जोशी ने कहा कि थानवी ने नकारात्मकता के स्थान पर निर्माणात्मक पहल को अपनाते हुए युवाओं को सड़कों से मैदानों और कक्षाओं तक लाने का सराहनीय प्रयास किया है। इस अवसर पर अतिथियों ने शाल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर थानवी का सम्मान किया। विजय जोशी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र आचार्य ने किया तथा अंत में मोहनलाल जोशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *