Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोचर क्षेत्र में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था

गोचर क्षेत्र में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था, तलाई में डलवाए टैंकर
बीकानेर। भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों एवं जंगली जीव-जंतुओं की प्यास बुझाने के उद्देश्य से गेमनापीर के पास स्थित गोचर क्षेत्र में जनसहयोग से सराहनीय पहल की गई। बीकानेर सेवा योजना के कार्यकर्ताओं ने त्रिलोक बिस्सा के नेतृत्व में पक्के तालाब (तलाई) में पानी के टैंकर डलवाए। साथ ही आसपास लगे पेड़ों पर पक्षियों के लिए लगाए गए पालसियों में भी पानी भरा गया, जिससे उन्हें राहत मिल सके। इस सेवा कार्य में राजकुमार व्यास, सीमा पारीक, छोटूलाल चुरा, अजीत सिंह का सहयोग रहा। वहीं राजेश चुरा एवं चंद्रकांत व्यास ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *