Bikaner Bikaner District Rajasthan

रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों की बैठक में स्वास्थ्य शिविर व पेंशन मुद्दों पर चर्चा

रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों की बैठक में स्वास्थ्य शिविर व पेंशन मुद्दों पर चर्चा
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, बीकानेर की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष भूदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संस्था के सचिव आर. के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठन के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैंक स्टाफ एवं पेंशनर्स के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा के दायरे को बढ़ाने हेतु अन्य अस्पतालों को भी मान्यता दिलवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने पर सहमति बनी। बैठक में पेंशन संशोधन के मुद्दे पर केंद्रीय स्तर पर ठोस कार्रवाई करवाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सी. एस. आचार्य, जी. एस. खत्री, सैयद मुश्ताक अली, सी. के. शर्मा, मांगी लाल सेवग, सुनील गुप्ता, रवि राजवंशी, सुरेश शर्मा, नलिन कुमार सारवाल, वी. के. शर्मा, गिरधर अग्रवाल, आर. के. वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *