

पैरा एशिया कप: बीकानेर के श्याम सुंदर का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर। पैरा एशिया कप में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में बीकानेर निवासी श्याम सुंदर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया है। व्यक्तिगत स्पर्धा में श्याम सुंदर अब भारत के ही राकेश कुमार के साथ कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे, जिससे भारत के लिए पदक की प्रबल संभावना बनी हुई है। वहीं टीम इवेंट में भी श्याम सुंदर के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। अब फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना चीनी ताइपे से होगा, जो कल खेला जाएगा।
