

व्यास की जयंती पर श्रद्धांजलि, ‘पालसिया’ वितरण अभियान शुरू
बीकानेर। बीकानेर के समाजवादी नेता नटवर लाल व्यास उघाड़ा की 79वीं जयंती के अवसर पर नटवर लाल व्यास उघाड़ा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उनके तेल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सोसाइटी ने जनसेवा के तहत ‘पालसिया’ (पेयजल पात्र) वितरण अभियान की शुरुआत की, जो 9 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ मोहता चौक स्थित हनुमान मंदिर मोहता चौक से किया गया। समिति के संयोजक अविनाश व्यास ने बताया कि नटवर लाल व्यास उघाड़ा का जीवन सदैव जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। वे समाजवाद के सच्चे सैनिक होने के साथ-साथ मानवीय पीड़ा के सशक्त पैरोकार भी थे। इस अवसर पर सुनील ओझा, विकास भादानी, बालमुकुंद आचार्य, लालचंद, राधे जोशी, गौतम पुरोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
