Bikaner Bikaner District Rajasthan

रामकृष्ण दास गुप्ता बने बार एसोसिएशन बीकानेर के सभापति

रामकृष्ण दास गुप्ता बने बार एसोसिएशन बीकानेर के सभापति
बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित आम सभा में समस्त अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण दास गुप्ता को बार एसोसिएशन का सभापति निर्वाचित किया। नवनिर्वाचित सभापति द्वारा बैठक में एसोसिएशन के बजट, संविधान संशोधन तथा वेबसाइट निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संविधान में आवश्यक बदलावों के लिए अध्यक्ष द्वारा 21 सदस्यीय संविधान संशोधन समिति का गठन किया गया तथा समिति को सुझाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सभा में सचिव हेमंत सिंह चौहान, लेखराम धत्तरवाल, रक्षपाल, लक्ष्मीकांत रंगा, कमल नारायण पुरोहित, विवेक शर्मा, आषु पारिक, तेजकरण सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *