Bikaner Bikaner District Rajasthan

सिद्दीकी को पीएचडी की उपाधि

सिद्दीकी को पीएचडी की उपाधि
बीकानेर। मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग द्वारा बीकानेर की छात्रा सदफ़ सिद्दीकी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। सिद्दीकी ने अपना शोध कार्य डॉ. अजीजुल्लाह शीरानी के निर्देशन में पूर्ण किया। उनका शोध विषय डॉ. तकी आबेदी के साहित्यिक अवदान को ‘जदीद जाविए’ (आधुनिक दृष्टिकोण) के संदर्भ में विश्लेषित करने पर आधारित है। यह शोध उर्दू आलोचना के समकालीन आयामों को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करता है और साहित्यिक जगत में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *