Bikaner Bikaner District Rajasthan

भूखंड आवंटन में विसंगतियों को लेकर संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भूखंड आवंटन में विसंगतियों को लेकर संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मुलाकात कर कृषि उपज मंडी समिति नोखा द्वारा भूखंड आवंटन में हुई देरी से उत्पन्न विसंगतियों के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मंडी समिति नोखा द्वारा 177 भूखंडों के आवंटन के लिए 23 दिसंबर 2022 को विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें आवंटन की तिथि का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। साथ ही विज्ञप्ति में एकमुश्त लीज राशि को आरक्षित दर का 10 प्रतिशत बताया गया था। आरोप है कि मंडी समिति द्वारा 20 फरवरी 2026 को आवंटन प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई, वह भी आवेदनकर्ताओं की सहमति के बिना। जबकि आवेदन के समय डीएलसी दर 2031 रुपये प्रति वर्गफुट निर्धारित थी। आवेदनकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने अनिश्चित अवधि के लिए आवेदन नहीं किया था और आवंटन में हुई देरी की पूरी जिम्मेदारी मंडी समिति की है। संघ ने मांग की है कि आवंटन की आरक्षित दर 23 दिसंबर 2022 की डीएलसी दर के आधार पर ही निर्धारित की जाए तथा आवेदन पत्र में उल्लिखित अनुसार एकमुश्त लीज राशि आरक्षित दर के 10 प्रतिशत के अनुसार ही ली जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *