Bikaner Bikaner District Rajasthan

ज्ञान सूत्रों से संभागी हुए अभिभूत

परिष्कार कार्यक्रम से शिक्षा व प्रबंधन में सुधार पर जोर
बीकानेर। प्राइवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) द्वारा शिक्षा में निखार और प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “परिष्कार” स्किल इम्प्रूवमेंट एवं हायर मैनेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सूर्या फाउंडेशन, स्कूल भारती ऑर्गनाइजेशन एवं वॉयस ऑफ एज्यूकेशन ज्ञानायाम के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सूर्या फाउंडेशन के विशाल गोयल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों और प्रबंधन को निरंतर कौशल उन्नयन की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं स्कूल भारती ऑर्गनाइजेशन के विजय कुमार ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशिक्षण के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन और कौशल विकास बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा में नवाचार और प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *