

‘UpGrade’ तकनीकी जागरूकता कार्यशाला 4-5 अप्रैल को, आमजन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की पहल
बीकानेर। वैश्विक स्तर पर तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों के बीच आम नागरिकों और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। हाल ही में आयोजित एक विशेष ऑनलाइन समीक्षा बैठक में Emergent Citizen Foundation, Bizvers Trades Pvt Ltd एवं Axixa Technologies ने संयुक्त रूप से 4 और 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली “UpGrade” तकनीकी जागरूकता कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। यह कार्यशाला तकनीक के जटिल ज्ञान को सरल भाषा में आमजन तक पहुंचाने का प्रयास है, ताकि समाज का हर वर्ग डिजिटल युग की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सके। कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं अधिवक्ता गगन जोशी ने बताया कि आज दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन समाज का एक बड़ा वर्ग अभी भी बुनियादी तकनीकी उपयोग में असहज महसूस करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला किसी अतिशयोक्ति के बजाय एक जमीनी पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को तकनीक का सही उपयोग सिखाना और बढ़ते डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करना है। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में देश की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी, जो अपने अनुभव साझा कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगी। यह पहल डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
